BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेटे ने की रॉड से पीट-पीटकर पिता की हत्या

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
बेटे ने की रॉड से पीट-पीटकर पिता की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: रोहतास जिले के नासीरगंज थाना क्षेत्र के पडूरी गांव में जमीन के विवाद में बेटे ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया. वहीं हत्या से पहले आरोपित बेटे ने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश भी की.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक सुरेंद्र चौधरी दूसरे राज्य में जाकर मजदूरी का काम करते थे. लॉकडाउन के कारण वो घर लौट आए थे. इसी दौरान पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसमें सुरेंद्र चौधरी का बेटा मनोज चौधरी मारपीट पर उतारू हो गया.

आरोपित ने पहले अपने पिता को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन तब पिता आंगन की दीवार फांद कर भागने लगे. इसी दौरान मनोज ने पिता सुरेंद्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के दो बेटों में हत्यारोपित बड़ा बेटा है. पुलिस ने हमला करने वाले रॉड को भी मौके से बरामद कर लिया है.

मृतक सुरेंद्र चौधरी इस बुढ़ापे में परदेस जाकर मजदूरी करते थे. कभी हरियाणा तो कभी पंजाब में वे खेतों में मजदूरी किया करते थे. इस लॉकडाउन में किसी तरह वो अपने घर पहुंचे थे. मृतक सुरेंद्र चौधरी के दो बेटे हैं. दोनों का आपस में बंटवारा भी हो चुका है लेकिन बड़े बेटे मनोज को लगता था कि उसके पिता ने छोटे भाई को ज्यादा हिस्सा दिया, जिससे वे नाराज चल रहा था.

सनकी मनोज ने पहले मां की पिटाई करनी शुरू कर दी. इस दौरान वो अपनी जान बचाकर पति के पास पहुंच गई. पत्नी को बचाने के लिए सुरेंद्र अपने बेटे मनोज से भिड़ गए.

इस दौरान उसने अपने पिता पर ही ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये. कैसे भी करके सुरेंद्र अपनी जान बचाकर एक कमरे में छिप गए तो मनोज ने कमरे के बाहर सिलेंडर में आग लगा दी.

इस दौरान सुरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए आंगन की तरफ से भागने लगे. इसी दौरान मनोज ने अपने पिता सुरेंद्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उनकी मौके पर मौत हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कीचड़ से लथपथ सड़क में रोज गुजरते हैं छात्र-छात्राएं

Next Post

IAS अधिकारी पर DM रहने के दौरान रेप का आरोप

Next Post
IAS अधिकारी पर DM रहने के दौरान रेप का आरोप

IAS अधिकारी पर DM रहने के दौरान रेप का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d