फतेहपुर और कौशांबी की सरहद स्थित कनवार गांव के समीप ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया.
उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं सूचना पर पहुंची फतेहपुर की खागा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया.

