BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराबी बाप को बेटे ने उतारा मौत के घाट

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in Uncategorized
शराबी बाप को बेटे ने उतारा मौत के घाट

शराबी बाप को बेटे ने उतारा मौत के घाट

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के पांड्रा पंचायत के पाटाहेंसल गांव में सोमवार को रात साढ़े नौ बजे शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे चोकेई सोय के सिर पर सोलह वर्षीय बेटे ने साबल से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर सरायकेला पुलिस मंगलवार सुबह घटनास्थल पहुंची. हत्यारेपित पुत्र व शव को अपने कब्जे में लेकर सरायकेला थाने ले आई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साबल बरामद कर लिया है. हत्यारोपित चेन्नई में काम करता था. तीन दिन पहले वह चेन्नई से घर आया था. उसे होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई थी.

घटनास्थल पर ही मौत

बताया गया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे चोकेई सोय अन्य दिनों की तरह शराब के नशे में घर आया. अपने बच्चों की पिटाई करने लगा. उसकी पत्नी पंगला सोय बीच-बचाव के लिए गई तो उसकी भी पिटाई करने लगा. मारपीट एवं मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर चोकेई का बड़ा बेटा अपने कमरे से निकला. वह भी बीच-बचाव करने लगा. इस पर चोकई सोय अपने बेटे पर टूट पड़ा. दौड़ा-दौड़ा कर मारने लगा. उसने पिता को रोकने की कोशिश की. वह नहीं माना और बेटे पर प्रहार करने लगा. इस पर बेटे ने लोहे के साबल से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई.

शराब पीकर आते थे घर

मृतक की पत्नी पंगला सोय ने बताया कि उसके पति आए दिन शराब पीकर घर आते थे और बच्चों के साथ बर्बरता के साथ मारपीट करते थे. जब भी वे शराब पीते थे पागल सा हो जाते थे. सोमवार की रात को भी वे शराब के नशे में घर आकर बच्चों के साथ मारपीट कर रहे थे. बड़े बेटा इसे देख कर बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने गुस्से में आकर पिता पर वार किया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

मृतक की पत्नी पंगला सोय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की तहकीकात की जा रहा और इसके आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी सरकार का फैसला, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर अब 1000 रुपये का चालान

Next Post

पूर्व एसएसपी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Next Post
पूर्व एसएसपी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

पूर्व एसएसपी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d