रांची: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी और बाद में थाने में जाकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस घटना में पुत्र ने किसी हथियार से पीट-पीट कर अपने पिता की हत्या कर दी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र के बीच अक्सर मारपीट की घटना होती रहती थी और इसी तरह के विवाद में आज पिता की मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं खुद को थाने में जाकर सरेंडर करने वाले युवक ने बताया कि उसने जानबूझ कर हत्या नहीं की, बल्कि मारपीट में उसके पिता गिर गये और चोट लगने से उनकी मौत हो गयी.

