रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के चिलदाग में रात मे आपसी विवाद के बाद बेटे ने अपनी मां की पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी बेटा मां के शव के पास ही बैठा रहा.
आज सुबह अनगड़ा थाना की पुलिस को सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

