हजारीबाग: हजारीबाग एसपी के पूर्व रीडर, वर्तमान में पीटीसी पदमा में कार्यरत महेश कुमार सिंह के बड़ा पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया है.
बता दें कि अविनाश सिंह बरही पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी थे. उनकी मौत से पुलिस एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ पड़ी.
बताया गया है कि रविवार को दोपहर खाना खाने के बाद अविनाश सिंह अपने बरामदे में टहल रहे थे. इसी दौरान अचानक फर्श पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
आशंका जताई जा रही है कि हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई है. हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कही है.

