महराजगंज: जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एकलौता बेटा ने मां का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को साइकिल पर लादकर अंतिम संस्कार कर दिया. और अंतिम संस्कार कर के बाद बस से कोतवाली जा कर आत्मसमर्पण कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के दक्षिण टोला का है. ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश पटेल ने बताया कि गांव का रामदरश चौधरी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है. रामदरश की तीन बहने हैं. करीब दस वर्ष पहले तीनों बहनों की शादियां भी हो चुकी है. वहीं आठ साल पहले रामदरश भी मां-बाप को अकेले घर पर छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मुंबई चला गया.
रामदरश ने अपनी बुजुर्ग मां सलहनती (70) की गला घोंटकर मार डाला. उसके बाद गांव से पश्चिम करीब पांच सौ मीटर दूर श्मशान घाट पर अकेले साइकिल से ले जाकर शव को जला दिया.
निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. मौके पर पुलिस टीम गई थी. आरोपी शव को जला दिया है. आरोपी बेटे पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है. उसने जमीन के लिए मां की हत्या कर दी है, वह जमीन में हिस्सा मांग रहा था.

