BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी सर्वश्रेष्ठ: मनीष तिवारी

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी सर्वश्रेष्ठ: मनीष तिवारी

अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी सर्वश्रेष्ठ: मनीष तिवारी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के कई नेता जहां राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं. वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की राय अलग है. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ही पार्टी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अधिकतर नेताओं ने 73 साल की सोनिया गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने पर सहमति जताई थी.

उन्होंने कहा कि मैं एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस से राजनीति शुरू करने के साथ लगभग 40 साल से कांग्रेस से जुड़ा हुआ हूं. मेरे युवा कांग्रेस के दिनों के कई साथी भी राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व में अहम पदों पर हैं. उनसे चर्चा के दौरान मैंने यह महसूस किया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी को भविष्य में भी देखना चाहते हैं.

मनीष तिवारी ने कहा कि अधिकतर नेता उन्हें पार्टी अध्यक्ष के लिए सबसे अच्छे विकल्प के रूप में देख रहे हैं. वहीं नेताओं ने सोनिया गांधी के अनुभव और उनके नेतृत्व की सराहना भी की है.

राहुल गांधी के पार्टी का अध्यक्ष बनने के बारे में पूछे जाने पर मनीष तिवारी ने कहा कि इसको लेकर दूसरा अनुमान क्यों रखे. राहुल गांधी ने जो किया है वह बहुत सम्मान की बात है. उन्होंने दूसरों को दोष दिए बिना पार्टी की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद पार्टी प्रमुख के रूप में इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद पर रहने के लिए नेताओं से लगातार अपील के बावजूद इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी ने 2017 में राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंप दी थी. हालांकि राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी का दावा करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 134 रनों का टारगेट

Next Post

MP सरकार ने OBC का बढ़ाया आरक्षण, किया 14 से 27 फीसदी

Next Post
MP सरकार ने OBC का बढ़ाया आरक्षण, किया 14 से 27 फीसदी

MP सरकार ने OBC का बढ़ाया आरक्षण, किया 14 से 27 फीसदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d