BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

सोनिया गांधी ने जवानों के शहादत पर जताया दुख

by bnnbharat.com
April 4, 2021
in समाचार
सोनिया गांधी ने जवानों के शहादत पर जताया दुख
Share on FacebookShare on Twitter

सोनिया गांधी ने जवानों के शहादत पर जताया दुख

नई दिल्ली:- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि नक्सलवाद से निपटने के संकल्प में सभी एकजुट हैं और छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी की सरकार इस समस्या से निपटने में अर्धसैनिक बलों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी. गांधी ने एक बयान में कहा कि पूरा देश छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक भीषण नक्सली हमले में 22 जवानों की शहादत पर सिर झुकाता है. उन्होंने कहा, ”मैं जीवन का बलिदान करने वाले इन जवानों को श्रद्धांजलि देती हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं.उन्होंने कहा, ”मैं हमारे लापता जवानों की वापसी की उम्मीद करती हूं और घायलों के पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.” उन्होंने कहा, ”हम नक्सलवाद से लड़ने के अपने संकल्प में एकजुट हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पूरी मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ने में हमारे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी.” अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हल्की मशीन गन (एलएमजी) से लैस करीब 400 नक्सलियों के एक समूह ने विशेष अभियान के लिए तैनात सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया जिसमें कम से कम 22 जवान शहीद हो गए और 30 अन्य घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि नक्सली सुरक्षाकर्मियों के एक दर्जन से अधिक अत्याधुनिक हथियार भी अपने साथ ले गए. सुरक्षा बलों के करीब 1,500 जवानों की एक टुकड़ी ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा के आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर तलाशी और नष्ट करने का अभियान शुरू किया था. इस टुकड़ी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के जवान, इसकी नियमित बटालियनों की कुछ टीमें, इसकी बस्तरिया बटालियन की एक इकाई, छत्तीसगढ़ पुलिस से संबद्ध जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और अन्य जवान शामिल थे.

Entire country bows before martyrdom of 22 jawans in gruesome naxal attack in Bijapur,Chattisgarh.I pay homage to these jawans who have given their lives&heartfelt condolences to their families.Nation owes an enormous debt of gratitude to them:Congress interim pres Sonia Gandhi pic.twitter.com/Jc1KkDR8rv

— ANI (@ANI) April 4, 2021

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

औधोगिक युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के संरक्षक बने नंदन यादव, इंदरजीत सिंह अध्यक्ष

Next Post

IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे

Next Post
IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे

IPL 2021: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा- लॉकडाउन लगा तो भी मुंबई में मैच होंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d