BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकसभा में 370 पर अधीर रंजन के सेल्फ गोल से सोनिया गांधी नाराज

by bnnbharat.com
August 6, 2019
in समाचार
लोकसभा में 370 पर अधीर रंजन के सेल्फ गोल से सोनिया गांधी नाराज
Share on FacebookShare on Twitter

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में जो पक्ष रखा है उससे सोनिया गांधी नाराज हैं. सोनिया गांधी ने इसको लेकर अधीर रंजन से भी बात की है. हालांकि, सोनिया गांधी ने मनीष तिवारी के भाषण की तारीफ की है और कहा है कि मनीष तिवारी ने पार्टी के पक्ष को सही तरीके से पहुंचाया है. राज्यसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल और धारा 370 कमजोर किए जाने का विरोध किया है. लोकसभा में कांग्रेस के सदन नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिल के पेश किए जाने का विरोध किया और भाजपा सरकार पर निशाना साधा. हालांकि, इसी दौरान वह एक ‘सेल्फ गोल’ कर बैठे. जब अधीर रंजन ऐसा कर रहे थे तो उनके बगल में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बैठी थीं और उस दौरान उनका रिएक्शन ऐसा रहा कि जैसे वह भी इस बयान से चौंक गई हों. अधीर रंजन के बयान से सोनिया गांधी नाराज भी हुईं.

आपको बता दें कि लोकसभा में जब अमित शाह ने पुनर्गठन बिल को पेश किया तो उसके जवाब में अधीर रंजन ने कहा कि 1948 से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर के मसले पर संयुक्त राष्ट्र (UN) निगरानी कर रहा है, ऐसे में ये आंतरिक मामला कैसे हो सकता है. बस कांग्रेस नेता के इसी बयान पर गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए थे.

इस दौरान सोनिया गांधी अधीर रंजन के बगल में बैठकर ये सब देख रही थीं और उनकी बात सुन रही थीं. लेकिन जब अधीर रंजन ने संयुक्त राष्ट्र वाली बात कही तो सोनिया गांधी चौंकती हुई दिखाई दीं, वह पीछे की ओर पलटीं और पीछे की पंक्ति में बैठे पार्टी के नेताओं की तरफ कुछ इशारा किया. इशारे से ऐसा लगा कि मानो वो कुछ पूछ रही हों. अधीर रंजन के बयान पर अमित शाह काफी आक्रामक हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए थे.

अमित शाह ने सवाल किया था कि “आप ये स्पष्ट कर दें कि ये कांग्रेस का स्टैंड है कि संयुक्त राष्ट्र कश्मीर को मॉनिटर कर सकता है.” जिसके बाद सदन में काफी हंगामा हुआ और अमित शाह-अधीर रंजन के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JNU: छात्रा से कैब ड्राइवर ने क‍िया दुष्कर्म

Next Post

उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

Next Post
उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

उपायुक्त की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d