जमशेदपुर: पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी की पहल पर टाटा मुख्य अस्पताल से मरीज का 42 हजार रुपये का बिल हुआ माफ कर दिया.
पोटका प्रखंड के हेसेलबिल निवासी इंद्र मुण्डा विगत कुछ दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे. इलाज के दौरान उनका अस्पताल का बिल 60 हजार रुपये हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति उतना बेहतर नहीं होने के कारण परिजनों ने 18 हजार रुपये जमा किये थे.
शेष राशि भुगतान करने में असमर्थ थे. इंद्र मुण्डा के बेटे संदीप मुण्डा ने शेष राशि भुगतान के सहयोग के लिए पूर्व विधायक से हस्तक्षेप का आग्रह किया. उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया. उनके के आग्रह पर अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 42 हजार रुपये का बिल माफ कर दिया.

