BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मज़दूरों के मसीहा’ बने सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई मूर्ति, जानें क्यों

by bnnbharat.com
October 22, 2020
in समाचार
‘मज़दूरों के मसीहा’ बने सोनू सूद की दुर्गा पूजा पंडाल में लगाई गई मूर्ति, जानें क्यों
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक दुर्गा पूजा समिति ने अपने पूजा पंडाल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मूर्ती लगाई है. दरअसल इस दुर्गा पूजा समिति ने इस बार अपने पंडाल की थीम ‘प्रवासी मज़दूर’ पर रखी है. पंडाल में लॉकडाउन के दौरान कई तरह की परेशानियां झेलने वाले प्रवासी मजदूरों के दर्द को बयान करने की कोशिश की गई है.

बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था. जिसके कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में प्रवासी मजदूर काफी परेशानी का सामना करते दिखे थे. देश में जब यातायात के सभी साधनों को बंद कर दिया गया तब अभिनेता सोनू सूद ने अपने गांव-शहर को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी. जिसके कारण उन्हें ‘मज़दूरों का मसीहा’ भी कहा गया. वहीं दुर्गा पूजा समिति ने सम्मान के तौर पर पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ती को विशेष जगह दी है.

कोलकाता में प्रफुल्ल कानन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य का कहना है कि ‘हमने अभिनेता सोनू सूद की एक प्रतिमा स्थापित की है, ताकि लोग जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए उनसे प्रेरणा ले सकें.’

बता दें कि लॉकडाउन के बाद भी अमिनेता सोनू सूद गरीबों की मदद करते देखे गए. सोशल मीडिया पर एक गरीब किसान की बेटी का हल खींचते वीडियो सामने आने के बाद सोनू सूद ने एक दिन के अंदर ही उन तक नया ट्रैक्टर पहुंचा दिया था. वहीं, लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मांगने वालों को भी सोनू सूद ने उनके घर पहुंचाया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव आयोग का कमलनाथ को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

Next Post

बिहार में बोले योगी- हमें खत्म करना है नक्सलवाद, विपक्षियों को बताया नक्सली

Next Post
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

बिहार में बोले योगी- हमें खत्म करना है नक्सलवाद, विपक्षियों को बताया नक्सली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d