बेगूसरायः केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे के तहत इन दिनों बिहार के बेगूसराय जिले में हैं. इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने बलिया स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और वहां की स्थिति से अवगत हुए. निरिक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की.
इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान हुए हिंसा को लेकर बंगाल सरकार पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की सरकार आतंक और हिंसा का पर्यायवाची बन गई है.
उन्होंने एसएचओ हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के किशनगंज के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार की बंगाल सरकार के नेतृत्व में पांजीपाड़ा मॉब लिंचिंग कर हत्या कर दी गई. बंगाल में लगातार बीजेपी नेताओं पर हमला किया जा रहा है.
सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के उसकावे पर हिंसा फैलाई जा रही है. लेकिन इस बार के चुनाव में उनकी हार तय है. दो मई के बाद बंगाल से गुंडों का राज समाप्त हो जाएगा.

