BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्द रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी बनेगी : सीएम

by bnnbharat.com
October 3, 2019
in समाचार
जल्द रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी बनेगी : सीएम

Soon Rural Industry Policy will be made: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लघु व कुटीर उद्योग से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है. इनके नियमों को सरल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ रहे हैं. झारखंड में जल्द ही रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी बनने जा रही है. इसमें टेक्सटाइल की तर्ज पर ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर रोजगार प्रदान करने वाली कंपनियों को रियायतें दी जायेंगी. झारखंड में बांस, खजूर आदि का उत्पादन बहुतायत में होता है. इससे जुड़े उत्पादों को बढ़ावा दें. इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों को भी लाभ होगा. संथाल के सभी छह जिलों व कोलहान के तीन जिलों में इनका उत्पादन होता है. इन जिलों के सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण सह उत्पादन इकाई लगाने का काम करें. इससे स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों को रोजगार मिलेगा और उनके जीवन में बदलाव आयेगा. उक्त बातें उन्होंने ESAF स्मॉल फाइनांस बैंक के प्रबंध निदेशक एस. के. पॉल थॉमस से कही.

संथाल और कोल्हान में बांस व खजूर में रोजगार की संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल के सभी जिलों के साथ ही कोलहान के चाकुलिया, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में बांस व खजूर काफी होते हैं. इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है. इन जिलों में प्रशिक्षण का काम जल्द से जल्द शुरू करें. सरकार स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से सहयोग करेगी. उन्होंने ने ये भी कहा कि उद्यमी बोर्ड के कर्मियों और सखी मंडल को भी इससे जोड़ें.

देश-दुनिया में है बांस के उत्पादों की मांग

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार रोक लगा रही है. बांस के उत्पाद इस स्थान को किस प्रकार भर सकते हैं, इस पर फोकस करें. गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बनायें. बांस के उत्पादों की मांग देश-दुनिया में है. अभी भी विदेशों में झारखंड के उत्पादों की मांग है. दुर्गा पूजा समेत अन्य मेलों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में स्टॉल लगायें, ताकि यहां भी उत्पादों की बिक्री हो सके. इसी प्रकार देश-दुनिया में लगने वाले प्रमुख मेलों में भी झारखंड का स्टॉल रहे.

राज्य में लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगी

बैठक में कंपनी के प्रबंध निदेशक के पॉल थॉमस ने बताया कि अभी राज्य के 9 प्रखंडों में प्रशिक्षण व उत्पादन केंद्र चल रहे हैं. जल्द ही 24 और शुरू किए जाएंगे. इनके शुरू होते ही राज्य में लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो जाएगा. धीरे-धीरे उनकी संख्या और बढ़ेगी. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव के रविकुमार, स्किल डेवलपमेंट के सीइओ कृपानंद झा, कंपनी के निदेशक आलोक पी थॉमस, अजित सेन, जयवंत होरो भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

KBC-11 में1करोड़ जीतने वाली बबिता को चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Next Post

बिजली विभाग में 3500 पदों पर निकली बंपर नौकरियां

Next Post
बिजली विभाग में 3500 पदों पर निकली बंपर नौकरियां

बिजली विभाग में 3500 पदों पर निकली बंपर नौकरियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d