BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्द खुलेंगे झारखंड में रोजगार के द्वार- श्रम मंत्री

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
जल्द खुलेंगे झारखंड में रोजगार के द्वार- श्रम मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

कहा- बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने शुरू की पहल

चतरा:- दो दिवसीय दौरे पर सुबे के श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता बुधवार को चतरा पहुंचे. जहां उन्होंने हंटरगंज प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन कार्ड व कंबल का वितरण करने के अलावा पोषण सखियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. इस कार्यक्रम के पश्चात मंत्री ने प्रतापपुर पहुंचकर दिवंगत मुखिया चंद्रिका यादव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि असामाजिक तत्वों को विकास रास नहीं आती है. यही कारण है कि घात लगाकर इलाके में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटे मृदुभाषी गजवा मुखिया चंद्रिका यादव की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि चंद्रिका के बताए मार्ग पर चलकर न सिर्फ इलाके का चहुमुखी विकास करने का हर संभव प्रयास करेंगे बल्कि उनके अधूरे सपनों को भी पूरा किया जाएगा. 

श्रम मंत्री ने कहा कि जल्द ही झारखंड में रोजगार के द्वार खुलेंगे. उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है. रोजगार सृजित करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुका है. जल्द ही विज्ञापन निकालकर आवेदन आमंत्रित कर दिए जाएंगे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सरकार के सरेंडर पॉलिसी की तारीफ करते हुए नक्सलियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

Next Post

खाद्य आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश

Next Post
खाद्य आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश

खाद्य आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d