BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरओबी के लंबित कार्यो को जल्द करे पूराः- उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


उपायुक्त ने मार्च 2021 तक सत्संग नगर आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
देवघर:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में देवघर जिलान्तर्गत बन रहे तीन रेलवे ओवर ब्रिज से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा देवघर जिला में बन रहे तीन रेलवे ओवर ब्रिज यथा-सत्संग नगर देवघर, नावाडीह एवं मधुपर के कार्य के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए तथा पथ प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता एवं रेलवे के अधिकारी को निदेशित किया कि अधिग्रहित जमीन पर निर्माण कार्य कराने में जो भी समस्याएं आ रही है उसका एक दूसरे के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समाधान करा लें, ताकि जल्द से जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य को पूर्ण किया जा सके. इस दौरान उपायुक्त ने सत्संग नगर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण क्षेत्र में आ रहे बिजली के खंभों एवं तारो को तथा पेयजलापूर्ति से संबंधित पाइप लाइन को जल्द-से-जल्द अन्यत्र स्थांतरित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त द्वारा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया कि सत्संग चैक से समाहरणालय की ओर निर्माण हो रहे आरओबी के तहत जो भी सरकारी कार्यालय का संरचना आ रहा है, उसका आकलन तैयार कर जल्द से जल्द संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराए. आगे उन्होंने अंचलाधिकारी देवघर को निदेश दिया कि सत्संग आरओबी अंतर्गत जितने भी भवनों को तोड़ा जाना है सभी हेतु अविलंब नोटिस निर्गत कराया जाय.
उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी देवघर को निदेशित करते हुए कहा कि सत्संग आरओबी अंतर्गत जितने भी भवनों को तोड़ा जाना है उस हेतु जिला स्तर पर एक टीम गठित किया जाय, जिसमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को वरीय पदाधिकारी के रुप मे नामित करते हुए एक दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाय, ताकि भवनों को तोड़ते समय किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटा जा सके. आगे उन्होंने संबंधित अधिकारी को निदेश दिया कि जितने भी भवनों को तोड़ा जाना है सभी का सही तरीके से निगरानी की जाय साथ ही सभी का वीडियो रिकॉर्डिंग कराया जाय.
बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा मधुपर रेलवे ओवर ब्रिज में जमीन अधिग्रहण से संबंधित तैयारियां एव लोगो के मुआवजे दिए जाने के कार्यो के अद्यतन स्थिति से अवगत हुए तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मधुपुर को उपरोक्त से संबंधित आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.
बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चंद्रभूषण प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, राजेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवनाथ देवेन्द्र नाथ, रेलवे के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एम्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश चिकित्सक व आने वाले फैकल्टियों के सुविधा व सुरक्षा का विशेष रूप से रखें ध्यानः-उपायुक्त

Next Post

कोरोना वारियर्स के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी को दिया जायेगा कोविड का टीकाः-उपायुक्त

Next Post
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त

कोरोना वारियर्स के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी को दिया जायेगा कोविड का टीकाः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d