BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोरेन परिवार ने आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कानून का उल्लंघन कर खरीद लीः रघुवर दास

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
सोरेन परिवार ने आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कानून का उल्लंघन कर खरीद लीः रघुवर दास

सोरेन परिवार ने आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कानून का उल्लंघन कर खरीद लीः रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • एक-एक घर से कमल की क्रांति आनी चाहिए, कमल आएगा तो समृद्धि आएगी

  • कमल आएगा तो विकास आएगा, कमल से ही झारखंड के विकास का नक्शा बदलेगा

  • विकास के काम में भारतीय जनता पार्टी ना जाति ना समुदाय को देखती है

  • जाति, धर्म को राजनीति में नहीं लाना है, गरीबी के खिलाफ मिलकर लड़ना है

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस ने गरीबों तक विकास को पहुंचने नहीं दिया. वर्षों तक दोनों ने सिर्फ ठगने का काम कर अपनी मत पेटी भरी.

सोरेन परिवार ने तो अपना विकास किया लेकिन गरीबों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया. सोरेन परिवार ने आदिवासियों की करोड़ों की जमीन कानून का उल्लंघन कर खरीद ली, उसने कभी भी गरीब और आदिवासी की रहनुमाई नहीं की. इन नेताओं से आप पूछों कि क्यों तोरपा के गांव-गांव में 2014 से पूर्व बिजली नहीं आई, पानी नहीं आई, सड़क क्यों नहीं बना. इन सब बातों को जानना आपका अधिकार है.

67 साल तक कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया. इस चुनाव में आपको हिसाब-किताब करना है. विकास की संस्कृति और लूट की संस्कृति में से एक का चुनाव करना है. सीएम गुरुवार को तोरपा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

5 साल पछताना ना पड़े, भाजपा ने बेदाग सरकार दी

रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड के सुनहरे भविष्य के लिए बिरसा मुंडा जैसे अनेक झारखंड वासियों ने अपनी जवानी दी और शहीद हुए. आपका मत झारखण्ड की दिशा और दशा तय करेगा. इसलिए सोच समझकर मतदान करें.

हमें यह ध्यान रखना है कि हमें 5 साल पछतावा न हो. जब 2014 में झारखंड की जनता ने मजबूत सरकार दी. आपके मत के बदौलत ही भाजपा की सरकार ने बेलगाम भ्रष्टाचार, बेलगाम नक्सलवाद पर काबू पाया. उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में हमने काम किया. आने वाले दिनों में झारखंड को पूर्ण रूप से उग्रवाद मुक्त बनाया जायेगा.

गांव-गांव बिजली डबल इंजन सरकार ने पहुंचाई

भाजपा की वर्तमान सरकार ने गांव-गांव में बिजली पहुंचाई. गर्व प्रभावित क्षेत्र में हमने सड़क बनाने का काम किया. दशकों बीत जाने के बाद विकास की बाट जोह रहे गांव की जनता तक डबल इंजन की सरकार ने विकास पहुंचाया. हमारा उद्देश्य ही है विकास और सिर्फ विकास.

महिलाएं बनी स्वावलंबी व आत्मनिर्भर

नारी सशक्तिकरण के लिए वर्तमान सरकार ने कार्य किया है. 2014 में मात्र 42 हजार स्वयं सहायता समूह थे. विगत 5 वर्ष में भाजपा की सरकार ने इसे बढ़ाकर 2 लाख 17 हजार कर दिया. अब राज्य की महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं.

आंगनबाड़ी केंद्र में भी पौष्टिक आहार देने की जिम्मेदारी अब सखी मंडल की बहनों को वर्तमान सरकार ने सौंपा है. झारखंड देश का पहला राज्य जहां राज्य की महिलाओं को 50 लाख तक की संपत्ति का निबंधन मात्र एक रुपये में किया जाता है.

बच्चियां को अपने ही घर में मिला रोजगार

गांव के युवाओं को हुनरमंद बनाकर झारखंड में ही रोजगार देने की योजना पर कार्य हो रहा है. हर प्रखंड में कौशल विकास केंद्र खोलने की योजना है, ताकि युवा हुनरमंद बन अपने ही क्षेत्र में रोजगार पा सकें.

राज्य की बेटियां अब टेक्सटाइल सेक्टर में काम कर आर्थिक स्वालंबन का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं. हजारों बेटियां इस कार्य से जुड़ी हैं. वर्तमान सरकार ने टेक्सटाइल नीति बनाई और टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश भी आया, जिससे राज्य की बच्चियों को उनके घर में ही रोजगार मिल रहा है. टेक्सटाइल सेक्टर में 80% युवतियों को 20% युवाओं को नौकरी दी जा रही है.

गरीब परिवार के एक सदस्य को देना है रोजगार

भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीब परिवार के एक सदस्य को रोजगार से जोड़ने का है. डबल इंजन सरकार की सरकार की वजह से लोगों का घर बन रहा है, गरीब के रसोई तक गैस चूल्हा और मुफ्त सिलेंडर पहुंचा.

33 लाख गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिया गया है. आने वाले दिनों में 10 लाख और गरीब परिवार को गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया जाएगा. हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिला है इसमें किसी तरह के का भेदभाव नहीं बरता गया.

विकास के काम में भारतीय जनता पार्टी ना जाति ना समुदाय को देखती है. हर वर्ग हर समुदाय का विकास भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं में है.

किसानों को डबल इंजन की सरकार से हुआ फायदा

किसानों को डबल इंजन की सरकार होने का फायदा मिला है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से झारखण्ड के किसान लाभान्वित हुए हैं. दोनों योजनाओं से एक किसान को न्यूनतम 11 अधिकतम 31 हजार रुपये मिल रहा है, ताकि कृषि कार्य हेतु किसान किसी के समक्ष हाथ ना फैलाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में नक्सलवाद कम हुआ है, भाजपा की सरकार आई तो बचे नक्सलियों को उखाड़ फेंकेगे: सीएम

Next Post

जलते कोयले को जल्द बुझाएं अधिकारी : आनंद कुमार

Next Post
जलते कोयले को जल्द बुझाएं अधिकारी : आनंद  कुमार

जलते कोयले को जल्द बुझाएं अधिकारी : आनंद कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d