BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन औने पौने दाम में खरीद कर जमींदार बन गयाः सीएम

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन औने पौने दाम में खरीद कर जमींदार बन गयाः सीएम

Soren family became landlord by buying land of tribals at quarter to one price: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि संथालपरगना सड़क, वायु व जलमार्ग से जुड़ रहा है. साहेबगंज में बंदरगाह, देवघर में एयरपोर्ट और दशकों बाद गोड्डा से अन्य जिलों के लिए रेल का परिचालन झारखंड में 2014 के बाद हुए कार्यों का प्रमाण है. वर्तमान सरकार का मानना है कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक समृद्धि वहां उपलब्ध आवागमन के साधन से सुनिश्चित होता है. यही वजह रही सरकार ने इन पर विशेष ध्यान दिया. इस कारवां को और आगे लेकर जाना है. इसके लिए जातिवाद संप्रदायवाद से ऊपर उठकर हमें मिलकर काम करना होगा. मुख्यमंत्री रविवार को गोड्डा के बोआरीजोर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने तो आदिवासियों की जमीन औने पौने दाम में विभिन्न शहरों में खरीद कर जमींदार बन गया. अब झारखंड को में फिर लूटने के लिए गठबंधन बन रहा है. ऐसा ही जातिवाद, संप्रदायवाद का गठबंधन लोकसभा चुनाव में बना था लेकिन आप सभी ने 2014 से भी अधिक बहुमत देकर केंद्र में भाजपा सरकार बनाई. झारखंड में भी फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएं. भाजपा की राजनीति सभी को साथ लेकर चलने की है.

परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति की जरूरत नहीं

सीएम ने कहा कि परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति की जरूरत नहीं. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने दशकों तक संथालपरगना में राज किया. यहां की जनता ने विकास की उम्मीद से उन्हें सम्मान दिया, लेकिन अफसोस संथाल के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया. स्थिर व बहुमत की सरकार के कई लाभ हैं. इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलती है. स्थिर सरकार का ही परिणाम है कि आज सौभाग्य योजना के तहत घर घर बिजली पहुंच रही है, उज्ज्वला योजना से गरीबों का घर धुआं मुक्त हो रहा है, गरीब पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा से आच्छादित हो रहें हैं. शौचालय का निर्माण हो रहा है. सरकार की योजना ही गरीब, किसान, महिलाओं, गांव, युवाओं को केंद्रित कर बनाया गया है. झारखंड पूरे देश में एक ऐसा प्रदेश है जो उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त चूल्हा और दूसरा रिफिल भी मुफ्त देता है. दिसंबर तक राज्य के 3 लाख परिवार को उज्ज्वला योजना से जोड़ने की योजना है.

15 अक्टूबर तक गांव होंगे रोशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गांव को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइट, आवागमन के लिए पेभर ब्लॉक की सड़कें और पेयजलापूर्ति के लिए सोलर एनर्जी के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य 14वें वित्त आयोग के पैसे से हो रहा है. कई गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो चुकी है. शेष गांवों में यह सुविधा 15 ओ अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का प्रयास सरकार कर रही है.

विकास में बाधक था धारा 370 और 35 ए, भाजपा ने एक दिन में हटा दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रचंड बहुमत का परिणाम है कि जम्मू कश्मीर के विकास का बाधक व अलगावाद को बढ़ाने वाली धारा 370 व 35 ए को भाजपा सरकार ने एक दिन में हटा दिया. अब वहां भारत का कानून लागू होगा. वहां के लोगों के समक्ष कई अवसर होंगे खुद की समृद्धि का.

मुस्लिम भाई जरूर सोंचे, अगर उनके अपनों के साथ ऐसा हो तो क्या गुजरेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मुस्लिम बहनों के सम्मान के लिए केंद्र सरकार ने तीन तालाक को गैर कानूनी घोषित कर दिया. ऐसा करने से मुस्लिम बहनों को उनका अधिकार मिला. सभी मुस्लिम भाइयों को यह गहराई से सोचना चाहिए कि अगर तीन तालाक की घटना उनके अपनों के साथ होती तो उनपर क्या गुजरता.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा

बिजली संचरण और वितरण को व्यवस्थित करने के लिए ग्रिड और सब स्टेशन बन रहा है. 200 सब स्टेशन का काम द्रुत गति से हो रहा है. कृषक भाईयों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था की जा रही है. अभी बिजली आती और जाती है. बस कुछ और धैर्य रखें. जल्द निर्बाध बिजली राज्य की जनता को मिलेगी.सुकन्या योजना से सभी जरूरतमंद बच्चियों को जोड़ने में आप भी सहयोग करें. सरकार एक बच्ची के जन्म, उसकी पढ़ाई और विदाई तक 70 हजार रुपये खर्च कर रही है.गोड्डा समेत पूरे राज्य की महिलाओं को ready to eat योजना से जोड़ा जा रहा है. अब सखी मंडल की महिलाएं आंगनबाड़ी आने वाले नौनिहालों की सेहत का ध्यान रखेंगी साथ ही खुद का आर्थिक प्रगति करेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन संपन्न

Next Post

विवि स्तर पर जीत के लिए एबीवीपी ने दावेदारी ठोकी

Next Post
विवि स्तर पर जीत के लिए एबीवीपी ने दावेदारी ठोकी

विवि स्तर पर जीत के लिए एबीवीपी ने दावेदारी ठोकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d