BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन छीन कर जमींदार बन गया : सीएम

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in Uncategorized
सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन छीन कर जमींदार बन गया : सीएम

सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन छीन कर जमींदार बन गया : सीएम

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के बालू को बेचने का काम किया

  • कोल्हान को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से मुक्त करने का लें संकल्प लें

  • मजबूत सरकार से नीतियां बनती हैं, निर्णय लिए जाते हैं और अफसर भी बेलगाम नहीं होते

  • सीएम चक्रधरपुर में लक्ष्मण गिलुवा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि वर्षों तक आपने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने क्षेत्र के विकास के लिए दायित्व सौंपा. लेकिन उसका परिणाम क्या आया. यह सब आप अनुभव कर रहे होंगे. झारखंड के विकास, आदिवासियों का हित और गरीबों का हितैषी बताने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कुछ नहीं किया.

Also Read This:- BNN BREAKING: मंत्री सरयू राय ने हेमंत सोरेन को बताया भविष्य का नेता, टिकट पर पार्टी फैसले का इंतजार

जेएमएम ने तो आदिवासियों की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का भी काम नहीं किया. हां यह जरूर है कि जेएमएम के हेमंत सोरेन ने झारखंड की नदियों के बालू को बेचकर और सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन छीन कर खुद जमींदार बनने का काम जरूर किया. कोल्हान की जनता खुद आकलन करें कि कौन उनका हितैषी है और कौन नहीं. कोल्हान को झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुक्त करने का संकल्प लें, और क्षेत्र के विकास के मार्ग को प्रशस्त करें. क्योंकि आपको यह बताना है कि जो पार्टी विकास करेगा हमारा वोट उसी को. क्षणिक लाभ के लिए आप अपने विकास के मार्ग को अवरुद्ध ना करें. मतदान जरूर करें. विकास के लिए झारखंड की समृद्धि के लिए. सीएम शनिवार को चक्रधरपुर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

डबल इंजन की सरकार से उग्रवाद हुआ नियंत्रित, विकास को मिली गति

रघुवर दास ने कहा कि मजबूत व स्थिर सरकार की वजह से नीतियां बनती हैं, निर्णय लेने की क्षमता में इजाफा होता है और अफसर भी बेलगाम नहीं होते. लेकिन मिलीजुली सरकार से ना नीतियां बन पाती है ना निर्णय लिया जाता है और ना ही अफसरों पर नियंत्रण रहता है और नुकसान गरीबों आदिवासियों को होता है. विगत 5 साल में स्थिर सरकार की वजह से कई काम हुए हैं.

डबल इंजन सरकार की वजह से ही 57 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला, बिजली से वंचित 30 लाख घरों को रोशन किया गया, 40 लाख परिवार को गैस चूल्हा मिला, हर गरीब को आवास देने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, हर गांव शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य आरंभ हुआ, किसान की समृद्धि के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई, महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ. मैं यह नहीं कहता कि झारखण्ड में पूरी तरह से विकास हो गया. अभी भी स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में हमें कई काम करने हैं. 5 वर्ष में इसे रफ्तार दिया गया है. डबल इंजन की सरकार की मदद से इसकी गति को आने वाले वर्षों में और भी बढ़ाना है.

Also Read This:- बीएनएन ब्रेकिंगः प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को मनाने में मिली कामयाबी

सीएम ने पेश की चक्रधरपुर में हुए विकास कार्य की रिपोर्ट

●चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 176.9 किमी सड़क का निर्माण कार्य जारी है.
●मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 7 पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
●चक्रधरपुर विधानसभा में एक नया सब स्टेशन का निर्माण हो रहा है. 290.2 किमी एचटीएल एलटी लाइन बिछाया गया. 187 नए ट्रांसफार्मर लगे 8996 घरों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया.
●तीन पंचायतों को जलापूर्ति उपलब्ध कराया गया, जिसकी कुल आबादी 8514 है इसके कार्य प्रगति पर हैं.
●प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2823 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया.
●आयुष्मान भारत योजना के तहत 10767 परिवारों का निबंधन हुआ. 1834 रोगियों का अब तक निशुल्क इलाज हो चुका है.
●उज्जवला योजना के तहत 27630 परिवारों को गैस सिलेंडर व पहला गैस रिफिल भी मुफ्त दिया गया.
●मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 110809 कृषकों को योजना के तहत अब तक 18 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4863 कृषकों को 1.13 करोड़ रूपए उनके खाते में हस्तांतरित हुए एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6820 कृषकों को आच्छादित किया गया.
● 11724 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन का लाभ दिया जा रहा है क्षेत्र के आदिवासी नेतृत्व का सम्मान योजना के तहत मानकी, मुंडा व अन्य को प्रतिमाह सम्मान राशि दी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अखबार और टीवी चैनेल पर चलने वाले पेड न्यूज पर रखें नजर : विंदेश्वरी ततमा

Next Post

जदयू ने की 12 उम्मीदवारों की सूची जारी 

Next Post
जदयू ने की 12 उम्मीदवारों की सूची जारी 

जदयू ने की 12 उम्मीदवारों की सूची जारी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d