BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CNT/SPT एक्ट के उल्लंघन कर सोरेन परिवार ने 500 करोड़ की खरीदी जमीन : सीएम

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in समाचार
CNT/SPT एक्ट के उल्लंघन कर सोरेन परिवार ने 500 करोड़ की खरीदी जमीन : सीएम

Soren family bought land worth 500 crores in violation of CNT / SPT Act: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि कांग्रेस और झारखंड नामधारी पार्टियां नहीं चाहती गरीबों के घर तक विकास पहुंचे. ये वही पार्टियां हैं जो राष्ट्रविरोधी शक्तियों और उग्रवादियों के साथ मिलकर राज्य में अफीम की खेती को बढ़ावा देने का काम करते हैं. उन्हें डर है अगर गरीबों के घर तक बिजली, शुद्धपेयजल पहुंच गया, वे जागरूक हो गए तो उन्हें दिशोम गुरु कौन कहेगा. यही नहीं जल, जंगल और जमीन का नारा देकर आदिवासियों को छलने वालों ने ही कानून का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन अपने नाम कर ली. CNT/SPT एक्ट के उल्लंघन कर सोरेन परिवार ने 500 करोड़ की जमीन खरीदी. मैं ऐसे लोगों को चुनौती देता हूं बताओ मैंने कानून का उल्लंघन कर कहां जमीन खरीदी, सरकार ने किसकी जमीन लूट ली. हम शासन करने नहीं सेवा करने आये हैं समाज और राज्य को संवारने आएं हैं. सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है मेवा खाने का नहीं. मुख्यमंत्री बुधवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के हुवांगहातु पंचायत के ककड़ा गांव में प्रवास कार्यक्रम में बोल रहे थे.

बिचौलिए ने 14 वर्ष तक झारखंड को खोखला करते रहे

राज्य गठन के बाद 14 वर्ष तक झारखंड को बिचौलिए लूटते रहे. अब एक बार फिर से यही लोग गठबंधन बना रहें हैं. 60 दशक तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने देश के किसानों को कर्जदार बना दिया. 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही किसानों के समृद्धि के प्रयास शुरू हुए जिसका प्रतिफल है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, जिसके तहत किसानों को खेती कार्य में संसाधन जुटाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. झारखंड के 35 लाख किसानों को इन दोनों योजनाओं से न्यूनतम 11 हजार व अधिकतम 31 हजार रुपए हर वर्ष प्राप्त होंगे. यह फायदा है डबल इंजन की सरकार का. डबल इंजन की सरकार होने की वजह से आज उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को चूल्हा व दूसरा रिफिल भी मुक्त दिया जा रहा है. झारखंड के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए 57 लाख परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया. 400 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट का प्रावधान इस योजना के लिए हुआ है. 40 लाख परिवार तक गोल्डन कार्ड पहुंचा दिया गया है. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत बेटियों के जन्म से विदाई तक 70 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. सभी लोगों से अनुरोध है कि आप सरकार की योजनाओं को जाने और उसका लाभ लें.

कार्यकर्ता हैं संगठन की आत्मा व रीढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ और आत्मा हैं. आप सभी को समाज की सेवा के लिए फिर से जिम्मेवारी सौंपी जा रही है. आप गांव गांव, गली-गली, घर-घर घूमकर गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाएं. उन्हें योजना का लाभ दें. हर दिन एक घंटा पार्टी को जरूर दें, ताकि आपके प्रयास से कोई गरीब लाभान्वित हो सके. जनजाति, अनुसूचित जनजाति व आदिम व पहाड़िया गांव तक आपको पहुंच बनानी है.

करमा कर्म करने और धर्म की रक्षा की प्रेरणा देता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनवासी व आदिवासी का इतिहास आदिकाल से है. प्रकृति के बीच रहने वाले इन लोगों की बदौलत ही हमारी प्रकृति सुरक्षित है. करमा पर्व हमें कर्म करने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देता है. आप सभी को करम पर्व की बधाई देते हुए मुझे आंतरिक खुशी की अनुभूति हो रही है कि हम सब अपनी संस्कृति और परंपरा का निर्वहन अच्छी तरह से कर रहे हैं.

2 करोड़ रुपये पेयजल के लिए दिया, शुद्ध पेयजल आप तक जल्द पहुंचेगाः सेठ

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि मुझे याद है 4 माह पूर्व जब मैं यहां आया था उस समय आपका सहयोग मिला और आपकी आवाज दिल्ली पहुंच गई. आपके क्षेत्र में पानी की व्यवस्था के लिए 2 करोड़ रुपये दिया. क्षेत्र में 22 पानी की टंकी उपलब्ध होगा. जहां शुद्ध पेयजल अपमी उपलब्ध कराया जाएगा. कल का दिन अभिनंदन का दिन होगा. प्रधानमंत्री आ रहें हैं जिसमें आपकी सहभागिता जरूरी है. यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री झारखण्ड से महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ करेंगे.

भाजपा को वोट देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करेः पाहन

खिजरी विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि क्षेत्र में आज तक विकास पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस अनुसूचित जाति जन जाति क्षेत्र में बिजली नहीं थी आज वहां बिजली है. 70 वर्ष बाद बिजली पहुंची है. आज क्षेत्र की पगडंडियां सड़क के रूप ले रहीं हैं. हम विकास के पक्षधर हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस और जेएमएम ने विकास के नाम पर बरगलाने का काम किया. किसानों की बात करने वाले इन दोनों पार्टी से पूछता हूं कि आखिर किसानों के लिए आपने क्या किया. लेकिन हमारी सरकार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि योजना और मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को लागू किया. जबकि अन्य पार्टियों ने सिर्फ और सिर्फ शोषण किया है. आगामी विधानसभा में भाजपा को वोट देकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्या ज़मीनी विवाद मामले में रिकॉर्डिंग की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 16 सितंबर को

Next Post

जप्त किया गया हाइवा

Next Post
जप्त किया गया हाइवा

जप्त किया गया हाइवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d