BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्हाट्सएप स्टेटस डालकर लिखा सॉरी और बंद कर ली आंखें

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in Uncategorized
व्हाट्सएप स्टेटस डालकर लिखा सॉरी और बंद कर ली आंखें
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. आत्महत्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. लेकिन इसके साथ ही आत्महत्या से पहले सोशल नेटवर्क पर आत्महत्या की स्क्रिप्ट तैयार करने वाला ट्रेंड भी इन दिनों देखा जा रहा है. कुछ ऐसी ही वारदात देखने को मिली रांची के बारियातू इलाके में. यहां रहने वाले राजा मुंडा नाम के एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या से पहले राजा ने अपने वाट्सअप स्टेस्टस पर फांसी का फंदा लगा उसमें सॉरी लिखा था.बरियातू थाना क्षेत्र के तेतर टोली निवासी राजा मुंडा ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. राजा मुंडा एक चाउमिन दुकान चलाता था और वह अकेले ही रहा करता था. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम तक उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ. इसके बाद पड़ोसी दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो उनके होश फाख्ता हो गए, क्योंकि उन्होंने राजा के शव को फंदे से झूलता पाया. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

बरियातू पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. छानबीन के दौरान पुलिस को राजा के कमरे से कोई सुसाइड नो तो नहीं मिला, लेकिन उसके मोबाइल को चेक करने के दौरान उसका व्हाट्सएप पर स्टेटस मिला. व्हाट्सएप स्टेटस में राजा ने फांसी का फंदा लगा रखा था और उसमें लिखा था सॉरी.

रातू थाना क्षेत्र में युवती ने की आत्महत्या

वहीं, रांची में दूसरी आत्महत्या की घटना रातू थाना क्षेत्र में हुई, जहां छात्रा ने घर में फांसी लगा कर  आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा के पिता रातू थाने में पदस्थापित हैं और रातू के सिमलिया में चौकीदारी का काम करते थे. हालांकि, लड़की की आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भजन पर थिरकते नजर आए चतरा एसडीएम मुमताज अंसारी

Next Post

सैफ-करीना के घर आया नया मेहमान

Next Post
सैफ-करीना के घर आया नया मेहमान

सैफ-करीना के घर आया नया मेहमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d