BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये कैसी व्यथा… स्कूल फीस भरने के लिए किडनी बेचने की मांगी इजाजत

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in समाचार
ये कैसी व्यथा… स्कूल फीस भरने के लिए किडनी बेचने की मांगी इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

चंडीगढ़: शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस बढ़ौतरी को लेकर अभिभावकों में बहुत ज्यादा रोष बढ़ गया है. सेक्टर-52 के रहने वाले अतुल बोहरा ने पी.एम. को लैटर लिखकर किडनी बेचने की इजाजत मांगी है ताकि वे अपने बच्चों की फीस भर सकें. चंडीगढ़ प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर अभिभावकों को इंसाफ दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है.

पत्र में सेक्टर-52 के रहने वाले अतुल वोहरा ने लैटर में लिखा कि उनका बेटा सैक्टर-44 के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है. लॉकडाऊन की वजह से नौकरी छूट गई. न मेरी सैलरी आ रही है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है. वहीं, स्कूल द्वारा पूरी फीस मांगी जा रही है, जो 32000 रुपए है.

घर का रैंट व किश्तें देनी मुश्किल हो गई हैं. मेरे परिवार में पांच मैंबर हैं. मैं अपनी माता की पैंशन पर गुजारा कर रहा हूं. वहीं, परिवार का कोर्ट में एक केस चल रहा है और उस केस में वकील की फीस देने तक के पैसे नहीं हैं. वोहरा ने लिखा कि कानून में संशोधन किया जाए और किडनी बेचने की कानूनी तौर पर इजाजत दी जाए ताकि वे पैसा इकट्ठा कर के फीस जमा करवा सकें.

वोहरा ने लैटर में लिखा कि प्राइवेट स्कूल फीस को लेकर मनमानी कर रहा है. विभाग द्वारा खिलाफ कोई का कार्रवाई नहीं की जा रही है. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के आदेशों के बाद जो फीस रैगुलेटरी अथॉरिटी बनाई थी, उसने भी कोई काम नहीं किया.

फीस रैगुलेटरी एट चंडीगढ़ में अप्रैल-2018 से लागू है, जिसके तहत स्कूलों के लिए अपनी बैलेंसशीट और इनकम व खर्चे का ब्यौरा अपनी वैबसाइट पर अपलोड करना जरूरी है. दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने एक भी स्कूल के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की. वहीं, चंडीगढ़ पेरैंट्स एसोसिएशन के प्रैजीडैंट नितिन गोयल ने बताया कि एजुकेशन डिपार्टमैंट की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजेंद्र बाबू के सपने को पूरा करूंगा: बन्ना गुप्ता

Next Post

लापरवाही: डॉक्‍टरों ने किया युवक को मृत घोषित, पोस्‍टमार्टम रूम में हुआ जिंदा

Next Post
लापरवाही: डॉक्‍टरों ने किया युवक को मृत घोषित, पोस्‍टमार्टम रूम में हुआ जिंदा

लापरवाही: डॉक्‍टरों ने किया युवक को मृत घोषित, पोस्‍टमार्टम रूम में हुआ जिंदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d