Ranchi:- 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने झंडोतोलन किया. मौके पर विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत प्रदेश पदाधिकारी गण, वरिष्ठ नेतागण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थें.
झंडोतोलन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी.
प्रकाश ने कहा कि विविधताओं से समृद्ध हमारे देश में राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं. गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं. यह दिन हम सभी के लिए, संविधान के आधारभूत जीवन-मूल्यों पर गहराई से विचार करने का अवसर देता है. संविधान के प्रति स्नेह और उसके अनुसरण का बोध कराता है.
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष, जब पूरी मानवता एक विकराल आपदा का सामना करते हुए ठहर सी गई थी, उस परिस्थिति में आपदा को अवसर में बदलते हुए, प्रधानमंत्री ने ‘आत्म-निर्भर भारत अभियान’ का आह्वान किया. इस अभियान के तहत माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज़ को बढ़ावा देकर तथा स्टार्ट-अप इको सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाकर आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार उत्पन्न करने के भी कई कदम उठाए गए हैं. आत्म-निर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है. देश की चौतरफा विकास के लिए प्रधानमंत्री कटिबद्ध हैं. 6 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने संविधान को मजबूत करने व देश की जनता को देखते हुए कई कार्य किया है. भाजपा के एक एक कार्यकर्ता बेहतर राष्ट्र निर्माण में लगे हैं. इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,हेमंत दास, मेयर आशा लकड़ा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष अनवर हयात, सीमा शर्मा, सूरज चौरसिया, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सुमन कुमार, राजश्री जयंती, शिवपूजन पाठक, प्रेम मित्तल, अशोक बड़ाइक, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी, डॉ रवि भट्ट, आदि शामिल थे.

