BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सौमेंदु को नगर पालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
सौमेंदु को नगर पालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: बीजेपी नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु को पूर्व मेदिनीपुर जिले में कांठी नगरपालिका के प्रशासक बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. सौमेंदु अधिकारी पूर्व मेदिनीपुर में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के हालिया राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे. पार्टी के कुछ नेताओं का आरोप है कि पिछले दो महीने से वह अपने भाई के जनसंपर्क कार्यक्रमों में मदद कर रहे थे.

उनके एक अन्य भाई एवं तृणमूल सांसद दिव्येंदु अधिकारी ने इस फैसले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित’ बताया है. तामलुक से सांसद दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि वह पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के ‘वफादार कार्यकर्ता’ बने रहेंगे और मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के सामने यह मुद्दा उठाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘वह मेरी नेता हैं. मुझे उन पर पूरा भरोसा है.’ सांसद ने कहा कि वह कांठी नगरपालिका भवन से अब काम नहीं करेंगे. नगरपालिका भवन में सांसद का कार्यालय है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है जब शुभेंदु अधिकारी ने कहा था, ‘मेरे परिवार में कमल खिलेगा.’ उनके पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु तृणमूल सांसद हैं.

राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी 19 दिसंबर को मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में नौ विधायकों और एक सांसद के साथ भाजपा में शामिल हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संस्कृति व परंपरा का उड़ा मजाक, श्राद्ध में बार डांसरों के साथ अश्लील गानों पर लोगों ने लगाए ठुमके

Next Post

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम… जानें कितना पड़ेगा आपके जेब पर असर

Next Post
1 जनवरी से किन-किन चीजों में होगा बड़ा बदलाव, जानें…

1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम... जानें कितना पड़ेगा आपके जेब पर असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d