BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साउंड एडीटर की दर्दनाक मौत, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
साउंड एडीटर की दर्दनाक मौत, बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  हाउसफुल 4 और मरजावां जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए वाहवाही बटोरने वाले निमिष इन दिनों काम के बोझ से जूझ रहे थे और लगातार काम कर रहे थे. आपको बता दें की गोवा में चल रहे 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान ही मुंबई में एक दर्दनाक हादसे में हिंदी सिनेमा के मशहूर साउंड एडिटर निमिष पिलांकर का निधन हो गया. डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) की वजह से उनके दिमाग पर असर पड़ा और उनके दिमाग ने काम करने बंद कर दिया. निमिष सिर्फ 29 साल के थे.

निमिष को हिंदी सिनेमा में पहला बड़ा काम सलमान खान की फिल्म रेस 3 में साउंड एडिटिंग का मिला था. उनकी पहचान बेहद ऊर्जावान और मेहनती तकनीशियन की रही है. रेस 3 के बाद से वह जलेबी, केसरी, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. जी5 पर हालिया रिलीज वेब सीरीज भ्रम के लिए भी निमिष को हाल के दिनों में दिन रात काम करते देखा गया.

निमिष के निधन पर हिंदी सिनेमा के किसी बड़े दिग्गज कलाकार, निर्माता या निर्देशक ने अब तक श्रद्धांजलि तो नहीं दी है, लेकिन फिल्मफेयर पत्रिका के संपादक रहे और कई कालजयी फिल्मों से जुड़े रहे लेखक, निर्देशक खालिद मोहम्मद ने इस मसले पर हिंदी सिनेमा को जमकर लताड़ा है. उनका कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब तक अपने तकनीशियनों के लए कुछ खास नहीं कर पाई है. न काम के घंटे तय हैं और न उन्हें वाजिब क्रेडिट ही कामयाबी में मिलता है. निमिष के साथ हुआ हादसे से फिल्म इंडस्ट्री को सबक लेना चाहिए.

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में तकनीशियनों की अलग अलग करीब दो दर्जन ट्रेड यूनियनें हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर का काम सिर्फ निर्माता निर्देशकों पर दबाव बनाने में लगा रहता है. इन संगठनों की तरफ से काम के घंटे तय करने की पहल तो होती है लेकिन उसे सख्ती से लागू करने की कोई व्यवस्था नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबर कुरैशी के बयान पर भड़के नदीम खान, कहा कि बाबर सिर्फ फेसबुकिया हीरो है

Next Post

ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

Next Post
ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d