BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सौरव गांगुली ने बृजेश पटेल को पछाड़ा BCCI की रेस में, आसान नहीं थी राह

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
सौरव गांगुली ने बृजेश पटेल को पछाड़ा BCCI की रेस में, आसान नहीं थी राह

Sourav Ganguly defeated Brijesh Patel in BCCI race, the road was not easy

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष बनना अब तय हो गया है. उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए कोई और नामांकन नहीं है और इसलिए तकनीकी लिहाज से गांगुली का बोर्ड का अध्यक्ष बनना तय है.

बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली ने बृजेश पटेल को पछाड़ा है. इससे पहले बृजेश को एन श्रीनिवासन के समर्थन की वजह से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गांगुली के नाम पर सहमति के बाद उनकी दावेदारी खत्म हो गई.

भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव पद के लिए चुना जा सकता है. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बन सकते हैं.

सौरव गांगुली के लिए यह इतना आसान नहीं रहा. रविवार को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बीसीसीआई अध्यक्ष चुनने के लिए मीटिंग थी. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और एन श्रीनिवास के गुट आमने-सामने थे.

बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए एक तरफ श्रीनिवासन के समर्थन प्राप्त पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल थे तो दूसरी तरफ सौरव गांगुली. लेकिन आखिरकार अध्यक्ष पद के लिए दादा ने बाजी मार ली और बृजेश पटेल को आईपीएल का चैयरमैन बनाने पर सहमति बनी.

जानकारी के मुताबिक गांगुली को अनुराग ठाकुर का भी समर्थन प्राप्त था. अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके हैं और केंद्र में मंत्री होने के साथ-साथ उनका क्रिकेट प्रशासन में अच्छा दखल माना जाता है. ऐसे में गांगुली की उम्मीदवारी को अनुराग ठाकुर ने मजबूत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे रांची

Next Post

विज्ञान कि मिसाल ‘मिसाइल मैन’ का जन्मदिन आज

Next Post
विज्ञान कि मिसाल ‘मिसाइल मैन’ का जन्मदिन आज

विज्ञान कि मिसाल 'मिसाइल मैन' का जन्मदिन आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d