BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI के नये अध्यक्ष बनने को है तैयार सौरव गांगुली, सरहद पार से भी मिल रही हैं बधाइयां

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
BCCI के नये अध्यक्ष बनने को है तैयार सौरव गांगुली, सरहद पार से भी मिल रही हैं बधाइयां

Sourav Ganguly is ready to be the new president of BCCI, congratulations are also being received from across the border.

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अगले अध्यक्ष बनने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. नई भूमिका के लिए अब उन्हें सरहद पार से भी बधाइयां मिल रही हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गांगुली की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में गांगुली का समर्थन किया है.

शोएब अख्तर ने आईपीएल में गांगुली की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले अख्तर का मानना है कि गांगुली ने अपने कठिन समय के दौरान खिलाड़ियों की मानसिकता को बदलने के अलावा भारतीय क्रिकेट को भी बदला है, क्योंकि उन्हें क्रिकेट का अच्छा ज्ञान है.

अख्तर ने अपने यू-टयूब चैनल पर कहा, ‘मुझे लगा कि हिंदुस्तान के क्रिकेट जो बदलने आया था, एक बंदा था और उसका नाम सौरव गांगुली था. इससे पहले 1997-98 में मुझे कभी नहीं लगा कि हिंदुस्तान शायद पाकिस्तान को हरा पाएगा. या मुझे कभी नहीं लगा कि हिंदुस्तान के पास कभी वह सिस्टम नहीं था कि जिससे वह पाकिस्तान को हरा सके. सौरव ने भारतीय क्रिकेट की मानसिक सोच को बदला है.’

अख्तर ने गांगुली की तुलना इमरान खान से की है. उन्होंने कहा, ‘उनमें और इमरान में एक जैसी बात यह थी कि दोनों नए खिलाड़ियों पर भरोसा करते थे. गांगुली अपनी पारखी नजर से हिंदुस्तान के लिए खेलने वाले खिलाड़ी ढूंढ़ लेते थे. यही बात इमरान खान में भी थी, वह ऐसा लड़के चुनते थे जो पाकिस्तान के लिए खेलते हुए धमाके करते थे. उनमें वकार यूनुस, वसीम अकरम, मुश्ताक, आकिब, इंजमाम जैसे खिलाड़ी शामिल थे. यही काम सौरव गांगुली ने किया. उनके रहते हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, जहीर खान आशीष नेहरा जैसे खिलाड़ियों ने धूम मचाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोकारो सिटी पार्क के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Next Post

उत्पाद विभाग ने चरही व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाया अभियान, 3 गिरफ्तार

Next Post
उत्पाद विभाग ने चरही व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाया अभियान, 3 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने चरही व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाया अभियान, 3 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d