रांची: साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को उनके डोरंडा स्थित आवास पर 50 पीपीई किट सौंपा.
मौके पर गुप्ता ने कहा कि यह एसोसिएशन कीअच्छी पहल है. कोरोना से बचाव के मद्देनजर स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए यह किट बहुत उपयोगी होगा.
उन्होंंने कहा कि यह सभी किट रिम्स के टास्क फोर्स को सौप देंगे.
मौके पर साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा, महासचिव नीरज भटटाचार्य, जेपीडीए के कोषाध्यक्ष मानस सिन्हा, प्रवक्ता प्रमोद कुमार मौजूद थे.

