BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने जीता अपना पहला बॉलीवुड अवार्ड

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in Uncategorized
साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने जीता अपना पहला बॉलीवुड अवार्ड

साउथ के सुपरस्टार प्रभास ने जीता अपना पहला बॉलीवुड अवार्ड

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: प्रभास हमेशा से ही बेहतरीन कंटेंट और एक्शन सीक्वेंस के साथ हमारा मनोरंजन करते आए हैं और अपनी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को लुभाने में हमेशा सफ़ल रहे हैं. अभिनेता ने मैग्नम ओपस साहो के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट फिल्म साबित हुई थी. वही, प्रभास और श्रद्धा कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया है. और इसी के साथ, प्रभास को हाल ही में उनके पहले बॉलीवुड अवार्ड से नवाज़ा गया है. प्रभास ने ‘बॉलीवुड बिजनेस अवार्ड्स में साहो के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पुरुष डेब्यू’ ख़िताब हासिल किया है, जो अभिनेता का पहला बॉलीवुड अवार्ड है.

साहो का जादू अभी भी कायम है और फ़िल्म को 27 जनवरी 2020 में विदेशी ज़मीन जापान में रिलीज़ किया गया है. इस फ़िल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है जिसके दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ लव स्टोरी को बेहद पसंद किया गया है. प्रभास ने हमेशा साबित किया है कि जब एक अभिनेता नई चीजों को आज़माने की बात करता है तो वह कभी पीछे नहीं हटते है और हमेशा अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर, कुछ हटकर दर्शकों के सामने पेश करते आये है. और अब, प्रभास अपनी अगली फिल्म के साथ एक अन्य पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तैयार है जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी.

फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा. फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा. अभिनेता के प्रशंसक न केवल दुनियाभर में मौजूद है, बल्कि अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखना हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए यादगार वक़्त होता है. प्रभास ने साहो के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अद्भुत कहानी व एक्शन दृश्यों के साथ निश्चित रूप से प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेसी नेता शिवजगत राम का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त

Next Post

लघु उद्योग भारती जमशेदपुर इकाई का हुवा विस्तार, रूपेश कतरियार को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

Next Post
लघु उद्योग भारती जमशेदपुर इकाई का हुवा विस्तार, रूपेश कतरियार को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

लघु उद्योग भारती जमशेदपुर इकाई का हुवा विस्तार, रूपेश कतरियार को मिला प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d