BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की गिरावट पाई गई खरीफ फसलों की बुवाई में

by bnnbharat.com
July 13, 2019
in समाचार
पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी की गिरावट पाई गई खरीफ फसलों की बुवाई में

Sowing of kharif crops, which was found to be 9 per cent less than last year.

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई चालू सीजन में पिछले साल से तकरीबन 9 फीसदी पिछड़ी हुई है. देशभर में अब तक 413.34 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान खरीफ फसलों का रकबा 452.30 लाख हेक्टेयर था. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय शुक्रवार को जारी खरीफ फसलों की बुवाई के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 413.34 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो कि पिछले साल के आंकड़ों से 38.96 लाख हेक्टेयर यानी 8.61 फीसदी कम है.

Also Read This : विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में आया नया मोड

खरीफ सीजन की सबसे प्रमुख फसल धान की बुवाई देशभर में अब तक सिर्फ 97.77 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल अब तक धान का रकबा 109.88 हेक्टेयर हो चुका था. इस प्रकार धान का रकबा पिछले साल से 12.10 लाख हेक्टेयर घटा हुआ है.

देशभर में दलहनों की बुवाई 34.22 लाख हेक्टेयर में हो पाई है, जबकि पिछले साल अब तक दलहनों का रकबा 45.73 लाख हेक्टेयर हो चुका था.

ताजा आंकड़ों के अनुसार, तिलहनों का रकबा पिछले साल के 83.78 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस साल 75.68 लाख हेक्टेयर है.

वहीं, मोटे अनाजों का रकबा इस साल अब तक 71.17 लाख हेक्टेयर है जबकि पिछले साल यह 76.22 लाख हेक्टेयर था.

गन्ना का रकबा भी पिछले साल से पिछड़ा हुआ है. पिछले साल गóो की फसल 52.04 लाख हेक्टेयर में लग चुकी थी वहां इस साल 49.98 लाख हेक्टेयर में लगी है।

हालांकि कपास का रकबा पिछले साल से थोड़ा अधिक है. पिछले साल जहां कपास का रकबा 77.50 लाख हेक्टेयर था वहां इस साल 77.71 लाख हेक्टेयर है.

कपास को छोड़कर बाकी सभी फसलों की बुवाई पिछले साल के मुकाबले सुस्त चल रही है.

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो इस साल मानसून देर से आने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई की रफ्तार सुस्त चल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस का खुलासा- उन्नाव में जबरन नहीं लगवाया गया ‘जय श्री राम’ का नारा

Next Post

कन्नौज में मां ने मासूम का गला घोंट दिया

Next Post
कन्नौज में मां ने मासूम का गला घोंट दिया

कन्नौज में मां ने मासूम का गला घोंट दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d