नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं. पार्टियों का एक दूसरे को समर्थन और गठबंधन का दौर तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एलान किया है कि वो आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को समर्थन देगी. पार्टी की तरफ से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है.
महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बातचीत जारी है. ऐसे में समाजवादी पार्टी का आरजेडी को समर्थन मिलना महागठबंधन के लिए भी एक अच्छा संकेत माना जा रहा है.

