BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SP ने पकड़ा पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार

बड़ी कार्रवाई कर थाना प्रभारी समेत प्रशिक्षु दरोगा को किया निलंबित

by bnnbharat.com
May 23, 2020
in समाचार
SP ने पकड़ा पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार

SP ने पकड़ा पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध चतरा के नए एसपी ऋषभ झा ने आते ही बड़ी कार्रवाई की है. अफीम बरामदगी मामले में लापरवाही बरतते हुए बरामद रुपयों को प्रस्तुत करने के बजाय छिपाकर आपस मे बंदरबांट करने के आरोपी लावालौंग थाना प्रभारी श्रीराम राम और प्रशिक्षु दारोगा शशिकांत साहू को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले में दोषी मानते हुए दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है.

एसपी ने कल शाम जानकारी देते हुए बताया कि लावालौंग थाना प्रभारी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के साथ मिलकर अफीम तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया था. इसी अभियान के दौरान थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बड़े पैमाने पर एक स्कार्पियो गाड़ी के साथ अफीम का डोडा बरामद भी किया था. जिसकी सूचना कार्यालय को समर्पित भी की गई थी. लेकिन बाद में पता चला कि डोडा के साथ थाना प्रभारी व प्रशिक्षु दारोगा ने गाड़ी से तस्करों का ढाई लाख रुपया भी जब्त किया था. जिसकी न तो सूचना दी गई थी और न ही उसे एफआईआर में प्रस्तुत किया गया.

जिसके बाद एसडीपीओ सिमरिया से मामले की जांच कराई गई. जांच में पता चला की थाना प्रभारी और प्रशिक्षु एसआई ने अपने बीच बरामद राशि को बांट लिया था. एसपी ने बताया कि मामले में दोषी पाए जाने के बाद दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. जिसके बाद पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक परमानंद मेहरा को लावालौंग थाना की जिम्मेवारी सौंपी गई है. एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर देर रात 2 बजे DC-SP पहुंचे बड़ागुयरा गांव

Next Post

अंधविश्वास में टांगी मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
अंधविश्वास में टांगी मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास में टांगी मार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d