BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसपी ने भगोड़े पुलिसकर्मी पर घोषित किया 25 हजार रुपये का ईनाम

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in Uncategorized
एसपी ने भगोड़े पुलिसकर्मी पर घोषित किया 25 हजार रुपये का ईनाम

एसपी ने भगोड़े पुलिसकर्मी पर घोषित किया 25 हजार रुपये का ईनाम

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने एक भगोड़े पुलिसकर्मी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है. वह एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में कई महीने से फरार चल रहा है. मुकदमा कायम होने के वक्त वह गाजियाबाद में तैनात था.

उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पुलिसकर्मी पर एक किशोरी के पिता ने यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि यह पुलिसकर्मी उनके ही गांव का रहने वाला है. वह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उसे नशा करा दिया.

इसके बाद उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली. बाद में इस पुलिसकर्मी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. सादाबाद पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

आरोपी सिपाही अजीत मुकदमे के समय गाजियाबाद में तैनात था. जिस किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है, उस किशोरी का पिता भी पुलिस में ही हेड कांस्टेबल है. इस सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला है.

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि आरोपी सिपाही पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रूसी तेल आयात करने के लिए रोसनेफ्ट के साथ बातचीत में इंडियन ऑयल

Next Post

IIT छात्रा ने लगाई 5वीं मंजिल से छलांग, मौत

Next Post
IIT छात्रा ने लगाई 5वीं मंजिल से छलांग, मौत

IIT छात्रा ने लगाई 5वीं मंजिल से छलांग, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d