अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगंज जिले के जिला अध्यक्ष राजेश यादव पनियरा व बैजूडेहरा में मृतकों के परिजनों से मिले और दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया.
बताते चलें पनियरा निवासी छेदी का पुत्र कुर्बान उम्र लगभग 17 वर्ष की मौत आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय 17 जून को हाई टेंशन तार से स्पर्श होने से हो गयी थी. दूसरा मृतक श्याम मोहन बैजूडेहरा थाना पनियरा उम्र 32 वर्ष की पोखरी में डूबने से हुई है.
सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने मृतक कुर्बान के पिता छेदी व मृतक श्याम मोहन की पत्नी रीना को ढांढस बढ़ाया.
जिला अध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृतक के परिजन बहुत गरीब हैं. मैं जिलाधिकारी महराजगंज से मिलकर आर्थिक मदद दिलाउंगा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात करके आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करुंगा तथा जिले के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद किया जायेगा.
जिलाध्यक्ष राजेश यादव के साथ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व सपा उपाध्यक्ष महराजगंज आमिर खान, हुसेन्दर यादव, रामबचन यादव, तुलसी यादव, अमरजीत सहानी, पप्पू वर्मा उर्फ पवन वर्मा, राजेश निषाद, जगदीश यादव, रोशन खान सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

