दुमका: दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गए है. इसकी जानकारी जिले के सिविल सर्जन डॉ.अनंत कुमार झा ने दी है. एसपी के कोरोना पॉजिटिव आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं दूसरी ओर दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा और डीएसपी विजय कुमार होम आइसोलेशन में चले गए हैं.

