रवि सिहं ब्यूरो चीफ
गोरखपुर:- गोरखपुर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लोकबंधु राजनारायण की 34 वी पुण्यतिथि दी नेताओं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की। यहां कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि कहा कि लोकबंधु राजनारायण अंतिम सांस तक लोकतंत्र और समाजवाद को मजबूत करने के लिए लड़ते रहे. लोकहित के सवाल उठाते रहे. इसलिए उन्हें लोकबंधु कहा गया। लोकबंधु राजनारायण हमेशा गरीबों के लिए लड़ाई लड़ने का काम करते थे जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि राजनारायण के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा किसानों-गरीबों का विकास करने का काम किया.
भाजपा सरकार से सभी धर्मों वर्गो के लोग परेशान हैं किसान आंदोलन कर रहे हैं अपराध चरमोत्कर्ष पर है जिलाध्यक्ष कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों को लोकबंधु राजनारायण ने कार्यरूप में ही नहीं लिया बल्कि उसे मूर्त रूप प्रदान किया. पूरे देश में इस वक्त जिस प्रकार सांप्रदायिकता, अराजकता, असमानता, आतंक और भय का माहौल बना है भाजपा सरकार में इमरजेंसी की तरह अघोषित आपातकाल चल रहा किसानों के समर्थन में समाजवादियों द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों को पुलिस प्रशासन के बल पर रोकने का प्रयास हो रहा है लेकिन समाजवादी रुकने वाले नहीं हैं किसानों के समस्याओं के समाधान होने तक व जनहित के मुद्दों पर समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा. इस दौरान प्रमुख रुप से जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव अवधेश यादव जयप्रकाश यादव मुन्नी लाल यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान सिंहासन यादव रुपावती बेलदार मैना भाई इनामुल्लाह खान हाजी शकील अंसारी इंद्रदेव पासवान बिंदा देवी संजय सिंह आदि मौजूद रहे.

