BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
कृषि एवं श्रम कानून के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Share on FacebookShare on Twitter

महराजगंज: महराजगंज जिले में जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा.

सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने गुरूवार को कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ता ने शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए किसानों एवं श्रमिकों के हितों पर आघात पहुंचाने वाले कृषि एवं श्रम कानूनों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक मोदी सरकार लाई है उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा.

कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब औनेपौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होगा.

आमिर हुसैन ने कहा कि संसद से पारित श्रमिक कानून से श्रमिकों के हित बुरी तरह प्रभावित होंगे. अभी तक 100 कर्मचारियों वाले उद्योगों को बिना सरकारी अनुमति छंटनी का अधिकार नहीं था, नया कानून 300 कर्मचारियों वाले उद्योगों को भी जब चाहे छंटनी करने का अधिकार दे रहा है. इससे श्रमिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी और वे अपनी जायज मांग भी नहीं उठा सकेंगे. उद्योगपति के वे बंधुआ मजदूर रह जाएंगे. भाजपा सरकार के प्रति इन जनविरोधी कानूनों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है. किसान जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा सरकार श्रमिकों को रोजगार तो दे नहीं पा रही है, उल्टे उनको पूंजी घरानों की दया पर आश्रित बनाने की साजिश कर रही है. समाजवादी पार्टी इन साजिशों का पुरजोर विरोध करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांग भाई-बहनों को मिलेंगी सभी सुविधाएं: हरिमोहन सिंह

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स से आज भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

Next Post
चेन्नई सुपर किंग्स से आज भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

चेन्नई सुपर किंग्स से आज भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d