रांची: झारखंड विधानसभा के पहले सत्र के आखिरी दिन आज विभिन्न विधानसभा समितियों के गठन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को अधिकृत किया गया है. संसदीय कार्य विभाग के प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने आज सदन में लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रम समेत अन्य विधानसभा समितियों के सभापति और सदस्यों के मनोनयन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी प्रदान कर दी गयी.

