रांची:- लोकसभा के पूर्व सांसद तथा टुंडी और सिंदरी के पूर्व विधायक राजकिशोर महतो के निधन पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्र नाथ महतो ने शोक प्रकट किया है.
उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन के समाचार से दुखी हूं.वे झारखंड आंदोलन के पृष्ठभूमि से निकले एक जन नेता थे.अपने पिता स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जी के साथ झारखंड आंदोलन में उनकी महती भूमिका को सदैव याद किया जाएगा. राजनीतिक जगत में उनकी कमी हमेशा खलेगी.
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस विकट घड़ी में उनके परिजनों एवं चाहने वालों को ईश्वर सहन शक्ति दें.

