BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 नवंबर को आहूत विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर स्पीकर ने की बैठक

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
11 नवंबर को आहूत विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर स्पीकर ने की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

माइक व ध्वनिविस्तारक यंत्र को दुरुस्त करने व मोबाइल नेटवर्क समस्या के समाधान का निर्देश

रांची: झारखंड विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आगामी 11 नवंबर को आहूत किया जा रहा है. इस विशेष सत्र के सफल संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने आज वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान सदस्यों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था की गयी है, जबकि पूर्व में माइक और ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था 81 सदस्यों के लिए की गयी थी, जबकि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर एहतियातन एक-एक सीट छोड़ कर बैठने की व्यवस्था की गयी है.

इसी के अनुरूप माइक की व्यवस्था करने का निर्देश विभाग को दिया गया है. जबकि मोबाइल नेटवर्क की समस्या के समाधान को लेकर दूरसंचार कंपनियों से आग्रह किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ भी बैठक की.

गौरतलब है कि आगामी 11 नवंबर को आहूत होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में जनगणना में अलग सरना धर्म कोड की व्यवस्था करने को लेकर एक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसे विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट की बैठक 9 नवंबर को

Next Post

मोदी सरकार ने सैन्य अधिकारियों के हितों पर किया कुठाराघात: कांग्रेस

Next Post
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप

मोदी सरकार ने सैन्य अधिकारियों के हितों पर किया कुठाराघात: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d