रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अध्यक्षीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में सम्मिलित पत्रकार बंधुओं के साथ दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी आज सतीश वर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.
इसमें मुख्य रूप से संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, दीनदयाल बरनवाल, अनिल सिन्हा, जेबी तुबिद, मिस फीका हसन, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जयसवाल, तारीख इमरान, सतीश सिंहा, प्रेम मित्तल, संजय पोद्दार, डॉ मनोज कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, राजश्री जयंती, पंकज पांडे और बिंदेश्वरी उरांव ने 2 मिनट की मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित की.

