BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योजनाओं की गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर योजना पूरा हो इसका विशेष ध्यान देंः- समिति

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
योजनाओं की गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा पर योजना पूरा हो इसका विशेष ध्यान देंः- समिति
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा प्राकलन समिति की बैठक  

हजारीबाग:- झारखंड विधानसभा प्राकलन समिति की बैठक परिसदन सभागार, हज़ारीबाग में संपन्न हुई. समिति के अध्यक्ष सह चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में ज़िला में विभिन्न विभागों यथा पथ निर्माण,इंजीनियरिंग विभाग,लघु सिंचाई,स्पेशल डिवीज़न व आरसीडी के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी व विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में समिति के सदस्य लातेहार विधायक प्रकाश राम, बड़कागाँव विधायक अम्बा प्रसाद, गोमिया विधायक लंबोदर महतो,  देवघर विधायक नारायण दास के द्वारा विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई.

     बैठक में योजनाओं के चयन के दौरान सभी विधानसभा में सामान प्राथमिकता को ध्यानमें रखते हुए विकास कार्यो को करे,विशेष कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर प्राथमिकता के साथ योजनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखने, संबंधित कार्यपालक अभियंता को नियमित तौर पर स्थलों का निरीक्षण कर निर्धारित समय पर योजनाओं को पूर्ण कराने का निदेश दिया.  

     आधारभूत सुविधाओं व निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए   शून्य प्रगति अथवा लम्बे समय से बंद योजनाओं की जाँच के लिए उपायुक्त को ज़िला स्तरीय जांच टीम बनाकर योजनाओं की वस्तुस्थिति स्पस्ट करने, तकनीकी अड़चनों का समन्वय बनाकर तुरन्त कार्य प्रारंभ करने अथवा वर्षों से लंबित योजनाएं जिसे संचालित करना प्रासंगिक नहीं है उसे बंद करने हेतू अनुशंषा प्रतिवेदन सौपने का निदेश दिया गया.

प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं को आपसी तालमेल बना कर कार्य में तेजी लाने को कहा. कल्याणकारी योजनाएं जल्द लोगों के उपयोग के लिए सुलभ हो यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेवारी है.

विभिन्न विभागों की समीक्षा के क्रम में पेयजल के कार्यपालक अभियंता को खराब चापाकलों को दुरूस्त करने के लिए कार्ययोजना बना कर पहले सर्वे कर काम शुरू कर दें. शौचालय निर्माण में योजनाओं की डुप्लीकेशी न हो साथ ही गुणवत्ता सहित उपयोग  सुनिश्चित हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का निदेश कार्यपालक अभियंता पेयजल को दिया. बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता को ख़राब ट्रांसफार्मर को ठीक कर बिजली चालू करने में तत्परता लाने का निदेश दिया.

ग्रामीण विकास विभाग की संचालित योजनाओं से लोगों को रोजगार के साथ आधारभूत संरचना निर्माण के लिए मनरेगा योजना के मजदूरों का समय पर मजदूरी भुगतान की नियमित निगरानी व संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित करें. योजनाओं की निगरानी के लिए योजनाओं की हर स्टेज़ पर जिओ टैग का लक्ष्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही शिकायत पर कार्रवाई करते हुए  गुणवत्तापूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया.

        बैठक में उपायुक्त आदित्य कुमार आनन्द, उपविकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस सौरभ कुमार भुवनिया सहित सभी विभागों के अधिकारी व कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिकायत निवारण समिति की बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने राजभवन के समक्ष दिया धरना

Next Post
राजस्थान में गांव और किसान ने कांग्रेस को नकारा….प्रदीप वर्मा

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने राजभवन के समक्ष दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d