BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना जांच को लेकर विभिन्न वार्ड, चौक-चौराहों पर लगा विशेष कैंप

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
कोरोना जांच को लेकर विभिन्न वार्ड, चौक-चौराहों पर लगा विशेष कैंप
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर पलामू जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कटिबद्ध है. इसे लेकर कई पहल किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के मुहल्ले एवं चौक-चौराहों के समीप विशेष कैंप का आयोजन किया गया.

कैंप में एएनएम-सवास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इनकी मदद से आमजनों को कोरोना वायरस (कोविड-19) का सैंपल लिया गया और ऑन स्पॉट जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों को रिपोर्ट से अवगत कराया गया.

विशेष कर कैप वैसे स्थानों पर लगाया गया था, जहां श्रमिकों की आवाजाही होती है. श्रमिकों-दैनिक मजदूरी कर जीवन बसर करने वालों को लक्षित करते हुए उनकी जांच की गयी, ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके और इससे बचा जा सके.

विशेष कैंप आयोजन के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी चौक-चौराहों पर आमजनों को जागरूक व प्रेरित करते भी नजर आये. इसके अलावा वार्ड पार्षदों ने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग किया.

साथ ही लोगों को जांच हेतु प्रेरित किया. स्थानीय शदीक मंजिल चौक पर डीपीएम दीपक कुमार, डॉ. अनुप कुमार, स्वास्थ्यकर्मी अजय ठाकुर, वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह उर्फ बिल्लू सिंह ने श्रमिकों को कोविड-19 की जांच के लिए जागरूक व प्रेरित किया. साथ संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की.

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने भी लोगों से कोविड-19 की जांच कराने और इससे सावधानी बरतने का सुझाव दिया है.

उपायुक्त  शशि रंजन ने पलामूवासियों को कोविड-19 की संक्रमण के मद्देनजर सावधानी व सतर्कता बरतने की अपील की है. साथ ही कोविड-19 की जांच कराते हुए संक्रमण के खतरे का पता लगाने और इससे बचने की अपील की है.

उन्होंने कहा है कि पलामूवासियों को स्वस्थ्य रखने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है. आमजन भी प्रशासन के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलें, ताकि स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो.

उन्होंने संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क लगाकर रहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन टरने, बार-बार हाथों को साबुन-पानी से रगड़कर धोते रहने की अपील है. उन्होंने कहा है कि सभी के सहयोग व समन्वय से ही संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है.

इन जगहों पर लगाया गया कैंप 

पहाड़ी मोहल्ला, आढ़त रोड, कनीराम चौक, पत्थर मिल हमीदगंज, बैंक कॉलोनी सुदना, निमिया, बैरिया चौक, सदीक मंजिल चौक, रेडमा चौक, पांकी रोड, कोर्ट परिसर, शिवाजी मैदान (सब्जी मंडी), स्टेशन रोड, नवाटोली, सेवा सदन, पीएमसीएच (सदर अस्पताल) इत्यादि 25 स्थानों पर विशेष कैंप लगाकर सैंपल कलेक्शन एवं जांच किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क लूट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

Next Post
याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

याद किए गए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d