BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी में 24 सितंबर से लगेगा विशेष शिविर, 30 सितंबर तक आवेदन जमा होंगे

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल जातियों के हर परिवार का बनेगा राशनकार्ड
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो तैयार हो जाइये. 24 सितंबर से राजधानी रांची में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. ताकि, जो जरूरतमंद हैं और जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वो अपना राशन कार्ड बनवा सके. इसके लिए 30 सिंतबर तक आवेदन लिया जायेगा. एक अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों की जांच की जायेगी. आवेदनों की जांच के बाद प्राथमिकता सूची का प्रकाशन 11 से 15 अक्टूबर तक किया जायेगा. 15 से 21 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है. 31 अक्टूबर तक आपत्ति का निपटारा किया जायेगा. प्राथमिकता सूची का अंतिम प्रकाशन 1 नवंबर से 10 नवंबर तक किया जायेगा.

झारखंड के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग आगामी 15 नवंबर (स्थापना दिवस) से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत गरीब लोगों को मासिक सब्सिडी वाले पांच किलोग्राम खाद्यान्न हर माह एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिये जायेंगे.

रांची के 132514 लोगों को जोड़ा जायेगा खाद्य सुरक्षा योजना से:

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत रांची जिले में कुल 1,32,514 लोगों को शामिल किया जायेगा. झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं. इसके लिए लाभुकों को शहरी स्थानीय निकायों, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर वार्ड के आधार पर अलग किया जायेगा. इनके नाम ऑनलाइन प्रकाशित किए जाएंगे. राशन कार्ड के लिए आवेदन विभागीय पोर्टल www.aahar.jharkhand.gov.in पर किया जा सकता है.

टीम गठित करने का आदेश:

रांची के उपायुक्त छवि रंजन द्वारा सभी बीडीओ व सीओ को टीम गठित कर इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच कराने का आदेश दिया गया है, ताकि योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके. जांच के लिए आंगनबाड़ी सेविका, शिक्षक, जनसेवक और रोजगार सेवक को कार्य में लगाया जायेगा.

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत योग्य लाभुकों की प्राथमिकता सूची इस प्रकार तैयार की जायेगी.

1. आदिम जनजाति परिवार

2. विधवा/परित्यक्ता/ट्रांसजेंडर

3. 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति

4. कैंसर/एड्स/कुष्ठ/अन्य असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति

5. अकेला रहने वाले, वृद्ध/बुजुर्ग/एकल परिवार

6. अनुसूचित जनजाति

7. अनुसूचित जाति

8. अन्य

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 नवंबर से , पढ़ाई पूरी करने के लिए छुट्टियों में होगी कटौती

Next Post

लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

Next Post
लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d