BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को लेकर बेरमो व तेनुघाट में विशेष अभियान, अगर मास्क नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in Uncategorized
कोरोना को लेकर बेरमो व तेनुघाट में विशेष अभियान, अगर मास्क नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

कोरोना को लेकर बेरमो व तेनुघाट में विशेष अभियान, अगर मास्क नहीं पहना तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

Share on FacebookShare on Twitter

अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट एवं पुलिस उपाधीक्षक तेनुघाट के नेतृत्व में बेरमो तेनुघाट अनुमंडल क्षेत्रों चलाया जा रहा है

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालको को कहा कि नो मास्क, नो पेट्रोल

दुकानदारों को दुकान के आगे भीड़ न लगने दें- सीओ गोमिया

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया- सीओ, बेरमो

बोकारो : उपायुक्त राजेश सिंह के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु बोकारो जिले में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है. इस विशेष अभियान के दूसरे दिन भी जिले के वरीय पदाधिकारियो की देखरेख में पूरे जिले में क्षेत्रवार पदाधिकारियो की टीम गठित कर उनके अधीन फ्लाइंग टीमों के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बेरमो तेनुघाट अनुमंडल क्षेत्रों में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट  नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक तेनुघाट अंजनी अंजन के नेतृत्व में  विशेष अभियान चलाया जा रहा है. दोनों पदाधिकारियों की देखरेख में बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों, हाट बाजारों में आज सुबह 07:00 बजे से ही विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बेरमो तेनुघाट अनुमंडल अंतर्गत जरीडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़, एन एच 320 हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी बोकारो राकेश कुमार सिंह, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र, बेरमो एवं कथारा में अंचल अधिकारी बेरमो श्री मनोज कुमार एवं गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंचल अधिकारी गोमिया श्री ओम प्रकाश मंडल फ्लाइंग टीम में शामिल है.

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया-
अंचल अधिकारी बेरमो मनोज कुमार अभियान के माध्यम से बेरमो प्रखंड के सीसीएल क्षेत्रों, फुसरो नगर परिषद के बेरमो, ढोरी एवं बेरमो प्रखंड अंतर्गत कथारा मोड़, जरंगडीह बाजार, स्वांग में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया तथा जो लोगों मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा जो बार-बार हिदायत देने के बाद भी लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेंगे उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में बोकारो जिला में तेजी से कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है इस विशेष अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है, जो लोग नियमों का पालन सही तरीके से नहीं की जा रही है तथा अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को भी इस मुसीबत में फंसा रहे हैं.

 दुकानदारों को दुकान के आगे भीड़ न लगने दें-
अंचल अधिकारी गोमिया ओम प्रकाश मंडल ने कोरोना के प्रति जागरूक और सचेत रहने के उद्देश्य से गोमिया प्रखंड के गोमिया बाजार, तेनुघाट मुख्यालय, ललपनिया के विभिन्न चौक-चौराहों सहित विभिन्न चौक-चौराहों, प्रतिष्ठानों, दुकानों व हाट बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने  बताया कि दुकानदारों को दुकान के आगे भीड़ न लगने दें एवं लोगों से आग्रह करें कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सामानों का क्रय करें. उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार बिना मास्क पहने अपनी सामग्रियों का क्रय-विक्रय कर रहे हैं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई  होगी. मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं जो व्यक्ति बिना मास्क पहने सामान लेने आता है उसे बिना समान दिए लौटा दें और कहे कि मास्क पहनकर ही आए तभी समान मिलेगा.

 जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालको को कहा कि नो मास्क, नो पेट्रोल-
जिला सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जरीडीह प्रखंड क्षेत्रों में जैनामोड़, दातु सहित एनएच 320 एवं मेन रोड जैनामोड़ के बाजारों में घूमने वाले लोगो को मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने का यही एक मात्र साधन है. साथ ही आगे कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकले. ज्यादा जरूरी काम होने पर ही अपने-अपने घरों से निकले. घरों से निकलने से पूर्व फेसकभर मास्क का प्रयोग कर ही घरों से बाहर निकले. उन्होंने मोटरसाइकिल व छोटे बड़े गाड़ी चालकों से कहा कि बिना मास्क लगाए गाड़ी नही चलाना है. उन्होंने उन सभी चालको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध जुर्माना राशि वसूली जाएगी. साथ ही पेट्रोल पंप संचालको को भी कहा कि बिना मास्क के पेट्रोल व डीजल नही देंगे.

विशेष अभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैबिनेट की बैठक 22 जुलाई को

Next Post

झारखंड में 5 को छोड़ कर 19 जिलों में औसत से कम बारिश

Next Post
झारखंड में 5 को छोड़ कर 19 जिलों में औसत से कम बारिश

झारखंड में 5 को छोड़ कर 19 जिलों में औसत से कम बारिश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d