रांची: झारखंड में महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति की इकाई संगत के तत्वाधान में दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने जनता को जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया है.
दिव्यांगजन क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी और पदाधिकारी जनता से निरंतर अपील कर रहे हैं कि वे घर में रहे सुरक्षित रहें, सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें.

