रांची:- 28 और 29 नवंबर के बाद अब 05 और 06 दिसंबर 2020 को भी रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. 28 और 29 नवंबर को लगाये गये विशेष कैंप में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और बूथ में नाम स्थानांतरण के लिए आवेदन दिये। विशेष कैंप के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. रांची उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं.
योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो छूट गये हैं, वो वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद रहेंगे। लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे सकते हैं.
विशेष कैंप के दौरान मतदान केन्द्रों में कोविड-19 सुरक्षामानकों का अनुपालन आवश्यक है. मतदान केन्द्र पर पहुंचने वाले व्यक्ति को मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा.
विशेष अभियान के अतिरिक्त 16 नवंबर से 15.दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने तथा स्थानान्तरित करने हेतु दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है. इस दौरान कोई भी आम नागरिक पोर्टल के जरिए भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन कर सकता है.

