रांची: राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों में आज भी विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. विशेष कैंप में कई लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार और बूथ में नाम स्थानांतरण के लिए आवेदन दिये जा रहे है. विशेष कैंप के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित है.
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने इस संबंध में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं. इस दौरान योग्य नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो छूट गये हैं, वो वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.
बूथों में बीएलओ सभी तरह के प्रपत्र के साथ मौजूद है. लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने, स्थानांतरित करने और हटाने के लिए आवेदन दे सकते हैं.

