BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष साफ-सफाई अभियान

सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी सफाई अभियान के साथ जोड़ेंगे

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष साफ-सफाई अभियान

1 जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष साफ-सफाई अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: आज चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित फल दुकान गली से स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत उपायुक्त अरवा राजकमल एवं आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महथा के द्वारा की गई.

इस अवसर पर उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव द्वारा दिए गए आदेश के आलोक में पूरे राज्य में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक सभी नगर परिषद्, नगर पालिका और कॉरपोरेशन के क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता मुहिम चलाने का निर्देश प्राप्त है. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम और कोरोना वायरस के संकट काल को देखते हुए अनलॉक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन बहुत जरूरी है. किसी दुकान के सामने गंदगी के कारण अथवा जगह की कमी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं, इसी को दूर करने के लिए आज पोस्ट ऑफिस चौक, फल दुकान गली से स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत की गई है. यह कार्यक्रम आगामी 15 दिनों तक लगातार चलेगा.

साफ-सफाई अभियान की सूची तैयार

उपायुक्त ने कहा कि 15 दिन तक खंडवार सभी वार्ड क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं. इस दौरान मशीनों का प्रयोग करके सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. विशेषकर यदि कोई नाली इत्यादि चोक होकर बंद हो गई है तो उसको खोलने का कार्य किया जाएगा.

जनता के सहयोग से सफल होगी मुहिम

उपायुक्त ने कहा कि हमने कुछ समय सफाई कर्मी बहनों के साथ भी बिताया है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि जनता की भागीदारी से आगामी 15 दिनों में लगातार इस अभियान को चलाएं.

टेंपरेरी एंक्रोचमेंट को भी प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है

अतिक्रमण को हटाने के विषय में उपायुक्त ने कहा कि दुकान के बाहर कुछ दुकानदार अपना सामान आगे बढ़ाते हुए रख देते हैं, लोग गाड़ियों को गलत तरीके से  पार्क करते हैं इस वजह से यातायात की व्यवस्था बेतरतीब हो जाती है. दुकान से बाहर बढ़ाते हुए अपने सामान को रखना अस्थायी प्रकृति का अतिक्रमण है.

इस टेंपरेरी एंक्रोचमेंट को भी प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है और दुकानदारों से अनुरोध है कि वे रोड से दुकान की तरफ अपने सामान को रखें जिससे यातायात की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में भी सहूलियत होगी. उपायुक्त ने कहा कि इस मुहिम में लोग भी काफी अच्छी तरीके से सहयोग दे रहे हैं.

कोविड के संकट काल में आम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना है और इसके लिए दुकान के सामने कतार बद्ध होकर खड़े होना आवश्यक है, सड़क में पर्याप्त जगह नहीं रहने से दिक्कत हो सकती है. कोरोना वायरस का भय अभी भी बना हुआ है. सभी को इससे बचकर रहना है.

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए दुकानदारों द्वारा बनाए जाने वाले अल्पकालिक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इसमें दुकानदार भाइयों का भी सकारात्मक सहयोग हमें मिल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वीर सेनानी शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा के जीर्णोद्धार का आग्रह

Next Post

सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी सफाई अभियान के साथ जोड़ेंगे: पुलिस अधीक्षक

Next Post
सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी सफाई अभियान के साथ जोड़ेंगे: पुलिस अधीक्षक

सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी सफाई अभियान के साथ जोड़ेंगे: पुलिस अधीक्षक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d