BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए चला विशेष अभियान

by bnnbharat.com
December 5, 2020
in समाचार
मतदाताओं को शत प्रतिशत जागरूक करने का करें कार्यः-अवर सचिव
Share on FacebookShare on Twitter

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसी, एसडीएम सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया विभिन्न बूथों का भ्रमण

धनबाद:- मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान के द्वितीय चरण को लेकर आज अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था)   चंदन कुमार, अपर समाहर्ता   श्याम नारायण राम, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी   मृत्युंजय कुमार सहित सभी ईआरओ, एईआरओ ने आज जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया. साथ ही विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ ने भी उनके क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया.

इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 एवं 6 दिसंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विशेष अभियान शुरू किया गया है. आज धनबाद, झरिया, गोविंदपुर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथ पर जाकर बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. 

उन्होंने कहा कि दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है. दावा एवं आपत्ति निस्तार की तिथि 5 जनवरी 2021 तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2021 को किया जाएगा.

मतदाता सूची में बिहार एपिक कार्ड वाले मतदाता का यदि श्वेत-श्याम फोटो होगा तो उनसे बीएलओ रंगीन फोटो एवं प्रपत्र 8 प्राप्त करेंगे. साथ ही प्रत्येक घर के परिवार के मुखिया या अन्य का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसको रजिस्टर में संधारित करेंगे. अहर्ता प्राप्त महिला जिनका निबंधन नहीं हुआ है उनसे निबंधन के लिए विशेष रूप से प्रपत्र 6 प्राप्त किया जाएगा.

1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के अहर्ता प्राप्त व्यक्तियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन हेतु प्रपत्र 6 में सभी बीएलओ आवेदन प्राप्त करेंगे. आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ एवं रंगीन फोटो प्राप्त करना होगा. सूची से नाम डिलीट करने के लिए आवेदक को प्रपत्र 7 एवं संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन देना होगा. यदि मतदाता विधानसभा अंतर्गत एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानांतरण कराना चाहते हैं तो प्रपत्र 8 ’क’ में आवेदन देना करना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईटीआई में नामांकन के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार

Next Post

ई-समाधान पोर्टल पर 18 शिकायतें हुई दर्ज

Next Post
ई-समाधान पोर्टल पर 25 शिकायतें हुई दर्ज

ई-समाधान पोर्टल पर 18 शिकायतें हुई दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d